फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों में बांटे जा सकते 729 लैपटॉप

Tue, 14 Jul 2015 12:12 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2012 में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं में बंटने के लिए आए 729 लैपटॉपों का वितरण नहीं हो सका है। शासन की मंशा पर उन्हें तहसीलों से मंगवाकर जीजीआईसी में रखा गया है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावियों में इनका वितरण किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में शासन से अभी कोई आदेश नहीं आया है।


प्रदेश सरकार ने वर्ष 2012 में इंटर पास सभी बच्चों को लैपटॉप देने की घोषणा की थी। वितरण के लिए जिले में लैपटॉप आ गए थे। वितरण के बाद तहसीलों में 729 लैपटॉप बच गए थे।
विज्ञापन


अब तक उन्हें तहसीलों में सुरक्षित रखा गया था। शासन की मंशा पर उन्हें अब मंगवा लिया गया है। जीजीआईसी में सभी लैपटॉपों को रखवाया गया है। डीआईओएस विनय मोहन ने बताया कि तहसीलों से बचे लैपटॉप मंगवा लिए गए हैं।
विज्ञापन


 शासन से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसा सुनने में आ रहा है कि जिले के मेधावियों में इन लैपटॉपों का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें