फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ ट्रेनें कैंसिल तो दूसरी तरफ लेटलतीफी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सर्दी के मौसम में कोहरे को वजह बताकर निरस्त की गई ट्रेनें अब तक चालू नहीं हो पाई हैं। दूसरी तरफ अन्य ट्रेनों का संचालन भी समय से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



ऐसे में यात्रियों को पहले तो स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ता है फिर रास्ते में ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते परेशानी उठानी पड़ती है। लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री सबसे ज्यादा परेशान होते हैं।


दिल्ली से प्रतापगढ़ लौटने वाली 14208 पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह बरेली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस जहां सवा घंटे लेट रही, वहीं बरेली से लौटने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन



प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली 14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटा और लखनऊ से प्रयाग जाने वाली 14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से आई।


इन ट्रेनों में ज्यादातर नौकरीपेशा लोग और एमएसटी धारक सफर करते हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से इनको कार्यालय पहुंचने में विलंब हो जाता है।


इसी तरह लंबी दूरी की ट्रेनें में अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 पंजाब मेल ढाई घंटे और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 13005 पंजाब मेल पौन घंटे लेट रही। जनता एक्सप्रेस समेत ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनें कई महीने से निरस्त चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनें पिछले स्टेशनों से ही लेट हो जाती हैं। निरस्त की गई ट्रेनों को चलाने के संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं मिला है।
-राकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें