फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट को धूम्रपान निषेध बनाएंगी डीएम नेहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम नेहा शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट को धूम्रपान निषेध बनाने की कवायद शुरू कर दी। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि न कोई कर्मचारी धूम्रपान करेगा और न ही किसी को कार्यालयों में धूम्रपान करने देगा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट को धूम्रपान निषेध बनाने के लिए सभी काम को काम करना होगा।
विज्ञापन




डीएम ने निबंधन, संयुक्त कार्यालय, प्रशासनिक कार्यालय, मुख्य राजस्व अभिलेखागार, शस्त्रलिपिक कार्यालय, लोकवाणी आदि दफ्तरों में पहुंचकर कार्यशैली की जमीनी हकीकत को देखा।


पटल सहायकों को निर्देश दिए कि पत्रावलियों के रख-रखाव को बेहतर तरीके से रखा जाए। उन्होंने कहा कि पत्रावली पूरी तरह से साफ सुथरी रहे। पटल सहायकों के इर्द-गिर्द किसी प्रकार की कोई गंदगी व धूल आदि न रहे।
विज्ञापन



रजिस्ट्री कार्यालय में डीएम नेहा शर्मा ने बैनामे के संबंध में जानकारी लेते हुए मानको को ध्यान में रखकर बैनामे करने के निर्देश दिए।


लोकवाणी में बैठी महिलाओं से काम के बारे में पूछा और कर्मचारियों को जल्द से जल्द काम को पूरा करने के आदेश दिए। संयुक्त कार्यालय में कर्मचारियों के कामकाज को देखा और समय से सभी कार्यों को पूरा कराने के आदेश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट जय चंद्र पांडेय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें