फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव की सूची में गड़बड़झाले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 21 फरवरी को होने वाले कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले मतदाता सूची पर सवाल उठ गए हैं। शिकायत पर राज्य विधिज्ञ परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) सहित मतदाता सूची, चुनाव कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट तीन दिन में उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। परिषद के गंभीर होने के बाद चुनाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता संतोष बहादुर सिंह ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में अधिवक्ताओं के पंजीयन संख्या व एसओपी नंबर अंकित नहीं किए गए हैं।


आरोप लगाया कि सूची में शामिल करीब 70 प्रतिशत अधिवक्ता सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में पहले मतदान कर चुके हैं। 21 फरवरी को इसी सूची से मतदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि इस संबंध में एल्डर्स कमेटी को प्रार्थनापत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्य विधिज्ञ परिषद के विशेष समिति सदस्य जय नारायण सिंह व शंकर लाल शर्मा ने तीन दिन में सीओपी सहित तैयार मतदाता सूची के साथ ही चुनाव कार्यक्रम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मामले में निर्णय के लिए 20 फरवरी की तारीख तय की है।


इनसेट
अन्य बार के पदाधिकारी भी डालना चाह रहे वोट : संतोष
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष से शिकायत करने वाले अधिवक्ता संतोष बहादुर सिंह का कहना है कि सेंट्रल बार के चुनाव में मतदान कर चुके लोगों को बार चुनाव की मतदाता सूची में शामिल किया गया है। दूसरी बार के पदाधिकारी भी चुनाव में मतदान करना चाह रहे हैं। इसी कारण शिकायत की गई है। परिषद ने शिकायत पर गंभीर रुख अपनाया है।


इनसेट
चुनाव होगा या नहीं, कल लेंगे निर्णय : चेयरमैन
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन व चुनाव अधिकारी विद्याशंकर यादव ने बताया कि राज्य विधिज्ञ परिषद का पत्र मिला है। मामले में 20 फरवरी को निर्णय लिया जाएगा कि 21 फरवरी को मतदान कराया जाएगा या स्थगित किया जाएगा। तय मानक के अनुसार ही चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें