फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ईंटे बाहर निकालते समय

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के जमुरवां गांव में कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार तिलोई श्रद्धा सिंह ने गांव पहुंचकर पड़ताल कर आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



जमुरंवा निवासी गुरुप्रसाद मौर्य (68) शनिवार को अपने कच्चे घर में रखीं ईंटें निकाल कर बाहर कर रहा था। अचानक दीवार ढह गई।


इससे वह मलबे में दब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी सांसें थम गई थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



तिलोई प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें