फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस के जिला प्रबंधक से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीह में एंबुलेंस न आने पर रोगी को चारपाई पर लादकर अस्पताल पहुंचाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है।
विज्ञापन



108 एंबुलेंस का संचालन करा रही जीवीके कंपनी के जिला प्रबंधक को सीएमओ ने नोटिस देकर 24 घंटे के अंदर जवाब देने के आदेश दिए हैं।


डीह के खेऊपुर मजरे रोखा गांव निवासी सूरजपाल (60) की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई थी। फोन करने के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची थी।


इस पर परिवार के ही जग्गू, महेश, रामकिसुन, रामकुमार ने चारपाई से सूरजपाल को अस्पताल पहुंचाया था। ‘अमर उजाला’ ने मामले को प्रमुखता से उजागर किया तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी।
विज्ञापन



शनिवार को सीएमओ ने 108 एंबुलेंस की संचालक जीवीके कंपनी के जिला प्रबंधक अनुपम पांडेय को नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब देने के आदेश दिए हैं।


सीएमओ ने पूछा है कि डीह की एंबुलेंस मेंटीनेंस में गई थी तो आसपास के तीन सेंटरों से इमरजेंसी में एंबुलेंस की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।


सीएमओ ने जवाब न देने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति करने की चेतावनी दी है। सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रबंधक से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन



डीह की एंबुलेंस खराब, लखनऊ में बन रही
जीवीके के जिला प्रबंधक अनुपम पांडेय का कहना है कि डीह सीएचसी की 108 एंबुलेंस खराब होने के कारण उसे लखनऊ में मेंटीनेंस के लिए भेजा गया है।


शुक्रवार को नसीराबाद की एंबुलेंस को कॉल किया गया था। एंबुलेंस एक केस को लेने गई थी, इसी कारण देरी हुई। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें