जिला अस्पताल में ढाई करोड़ से लगेगी 16 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन
रायबरेली। अब जिला अस्पताल में 16 स्लाइस सिटी स्कैन मशीन लगेगी। इससे जहां रोगी की जटिल बीमारी का पता चल सकेगा, वहीं सीटी स्कैन में कम समय लगेगा।
जिला अस्पताल के अफसरों ने इसका पूरा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन के निर्देश पर विभागीय टीम ने जिला अस्पताल आकर सीटी मशीन वाले स्थल का जायजा भी ले लिया है। माना जा रहा है कि 15 जुलाई के पहले नई स्कैन मशीन का लाभ रोगियों को मिलने लगेगा।
मौजूदा समय में जिला अस्पताल में सिंगल स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। इससे प्रतिदिन 200 से 250 के बीच रोगियों के सीटी स्कैन किए जाते हैं, लेकिन एक सप्ताह से यह मशीन खराब हो गई है।