फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रभावित रहेगी स्वाथ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आज हड़ताल पर रहेंगे जिले के 800 संविदाकर्मी
विज्ञापन



रायबरेली। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बुधवार को चरमरा सकती हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में संविदा पर काम करने पर 800 से अधिक डॉक्टर व अन्य स्टाफ ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।


तमाम पीएचसी व सीएचसी संविदा डॉक्टरों के भरोसे संचालित हैं। संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी न किए जाने पर आंदोलन को और आगे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने बुधवार को हड़ताल पर रहने की घोषणा कर दी है। संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री नीरज मौर्या ने बताया कि प्रदेश में बिना किसी सूचना के संविदा कर्मियों को पद से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन



इसी बात को लेकर प्रदेश संगठन ने 23 मई से कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर बुधवार को सभी 800 संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार करके स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग नहीं करेंगे। आगे भी मांगों को पूरा न किया गया तो बहिष्कार को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें