फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगाई आग, एक लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर में लगाई आग, एक लाख का नुकसान
विज्ञापन



जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के टीकर अगाचीपुर गांव में शनिवार रात कुछ लोगों ने घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी।


घर में मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रविवार को एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह घर पर नहीं था। कुछ लोगों ने पहले घर जाकर गाली-गलौज की और घर से बाहर निकलने की धमकी दी।


जब कोई घर से बाहर नहीं आया तो बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी। इससे छप्पर के नीचे रखी गेहूं की बोरियां, चारपाई, भूसा सहित आदि सामान जलकर राख हो गया।


आग की लपटें देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग बुझाई, तब तक आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने कुमेदान का पुरवा गांव निवासी एक युवक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें