गिट्टी लदे ट्रक में घुसा डंफर, दो घायल
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को बांदा-बहराइच राजमार्ग पर नटबीर नगर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डंफर पीछे से घुस गया। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बांदा-बहराइच राजमार्ग पर नटवीर नगर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक में लालगंज से बांदा की ओर जा रहा डंफर अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गया।
इसमें डंफर चालक दीपू (22) निवासी पीराशन पोस्ट एटा जिला जालौन व क्लीनर गोवर्धन (45) निवासी ग्राम व पोस्ट लालगंज जनपद रायबरेली को गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चालक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है।