फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिकेश और रोशनी ने हासिल की चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिकेश और रोशनी चैंपियन
विज्ञापन

ऊँचाहार (रायबरेली)। नगर के राजकीय पीजी कॉलेज में चल रहे 40वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह में अंतिम दिन गुरुवार को मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक डॉ. सूर्य प्रकाश खरे, विशिष्ट अतिथि प्रो. रूदल यादव, प्रो. आशीष जोशी, डॉ. अवधेश कुमार शुक्ल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। छात्र वर्ग से हरिकेश कुमार तथा छात्रा वर्ग से रोशनी ने क्रीड़ा चैंपियनशिप हासिल की। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुभा सिंह जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश कुमार यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार ने किया। राष्ट्रगान के साथ क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें