दो क्विंटल मिलावटी दूध नष्ट कराया, तीन नमूने भरे
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को मिलावटी खाद्य पदाथों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की। इस दौरान दो क्विंटल मिलावटी दूध नष्ट कराया गया। साथ ही तीन दूध के नमूने भरे, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। अफसरों का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थोें की बिक्री कतई नहीं होने दी जाएगी।
अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में छापेमारी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने संजय कुमार निवासी खनुवा सुल्तानपुर आइमा मुंशीगंज और खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार ने मो. शमीम निवासी बस्तेपुर के यहां से दूध के नमूने भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजली श्रीवास्तव ने सुभाषचंद्र निवासी राही ब्लॉक के पीछे से दूध का नमूना लिया। राही ब्लॉक पीछे दूधिए दूध की बिक्री कर रहे थे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने डेढ़ क्विंटल दूध नष्ट कराया। जीआईसी के पास भी दूधिए दूध की बिक्री कर रहे थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार ने 50 किलो दूध नष्ट कराया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावटी दूध की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।