फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपने ही बनाए नियमों की उड़ाई धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
60 किमी. की दूरी तय कर परीक्षा देने जाएंगे परीक्षार्थी
विज्ञापन

रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और परीक्षार्थियों के आवंटन में अपने ही बनाए नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। पारदर्शिता लाने के मकसद से बोर्ड ने कई नए नियम बनाए थे। केंद्रों का निर्धारण भी ऑनलाइन किया गया, फिर भी कहीं न कहीं नियमों की अनदेखी हुई। कई विद्यालयों के परीक्षा केंद्र 15 से 60 किमी की दूरी पर बना दिए गए हैं। यदि इस तरह की खामियां दूर नहीं की गईं तो परीक्षार्थियों को परीक्षा वाले दिन लंबी दूरी तय करनी होगी।
यूपी बोर्ड ने इस बार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की ऑनलाइन व्यवस्था की, जिसके अंतर्गत विद्यालयों की क्षमता समेत वहां उपलब्ध संसाधनों का पूरा ब्योरा मांगा। इसी आधार पर विद्यालयों की ग्रेडिंग की गई और 104 स्कूलों को मानकों पर खरा उतरने वाला बताते हुए अनंतिम रूप से उन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया। बालिकाओं को पांच किमी और बालकों को आठ किमी से ज्यादा दूरी पर सेंटर न बनाने का नियम है। इसके बावजूद मानक पूरा करने वाले न सिर्फ दर्जनों विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने से वंचित रह गए, वहीं परीक्षार्थियों का केंद्र तय दूरी से बहुत ज्यादा दूरी पर बना दिया गया है।
विज्ञापन


ज्यादा दूरी वाले प्रमुख विद्यालयों पर एक नजर
जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा और स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज घूरा डीह के परीक्षार्थियों को 60 किमी से अधिक की दूरी तय करके परीक्षा देने जाना पड़ेगा। गूढ़ा का परीक्षा केंद्र अक्षय शिक्षा निकेतन उमरामऊ और घूरा डीह का सेंटर मुरारमऊ बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक शीतला सहाय मौनी स्वामी इंटर कॉलेज गोविंदपुर माधव के हाईस्कूल के बच्चे राजकली बालिका हाईस्कूल गदियानी जाएंगे, जिसकी दूरी लगभग 45 किमी है। पंचशील विद्यालय इटौरा बुजुर्ग के हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को महराजगंज भेजा गया है, जिसकी दूरी लगभग 40 किमी है। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के इंटर के परीक्षार्थियों को लगभग 35 किमी दूर बछरावां जाना पड़ेगा। इसी तरह जीआईसी हलोर के हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षार्थियों को न्यू स्टैंडर्ड स्कूल सलेथू, भारती शिक्षा निकेतन खागीपुर सड़वा के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को तामसगढ़ हाईस्कूल तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली के हाईस्कूल परीक्षार्थियों को इंद्राणी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतांव भेजा गया है। इन केंद्रों की दूरी लगभग 15-20 किमी है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थी आवंटन की जो सूची भेजी है, उसे डीआईओएस कार्यालय में चस्पा कर दिया गया है। इसमें जो भी विसंगतियां सामने आ रही हैं, उन पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपदीय समिति विचार करेगी। बहुत अधिक दूरी वाले केंद्रों में बदलाव होगा।-गिरधारी लाल कोली, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें