फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के साथ हिमांचल को भी जीतेंगे: केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के साथ हिमाचल चुनाव भी जीतेंगे: शुक्ला
विज्ञापन

रायबरेली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने गुरुवार को यहां दावा किया कि विधानसभा चुनाव में गुजरात के साथ हिमाचल को भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में चुनाव हो गए हैं। गुजरात में भी मतदान होने वाला है। गुजरात के साथ-साथ इस बार हिमाचल में भी भाजपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री गुरुवार को यहां इंदिरा नगर के एक लॉन में भाजपा के बूथ सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने देश और प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए जनधन खाते खोले गए। गरीबाें को रोजगार देने के लिए ऋण योजनाएं चलाई गईं। जिनके माध्यम से बिना किसी जमानत राशि के गरीबों को ऋण दिया गया। प्रदेश में किसानों के एक लाख तक कर्ज भी माफ किए गए। इसी का नतीजा है कि नगर निकाय चुनाव में इस बार प्रदेश में भाजपा को ही सफलता मिलेगी। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी को जिताने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव मेें इस बार मेयर की 16 सीटों पर भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है। सफलता भी मिलने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव में तो रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी नहीं जिता पाए, लेकिन नगर पालिका के चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताएं, तभी नगर का विकास हो सकेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, अतुल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें