फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों का तारों का सबका कहना है... गीत पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘फूलों का तारों का...’ गीत पर मचाया धमाल
विज्ञापन

रायबरेली। जिले के कई विद्यालयों में बच्चों ने शनिवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं ने सहपाठी छात्रों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल बगहा सलोन के बच्चों ने ‘फूलों का तारों का सबका कहना है...’ गीत पर खूब धमाल मचाया। वर्तिका रस्तोगी, अलंकिता व कौशल ने ‘मेरे भइया, मेरे चंदा...’ गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। नर्सरी की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने राखी की शृंखला बनाकर सबका मन मोहा। अनन्या चौधरी, आयना, अंशिका शुक्ला, केशव रस्तोगी व निखिल ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसी तरह रामाकृष्णा पब्लिक स्कूल में भी स्नेह पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे का सहयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रबंधक अजय त्रिपाठी, प्रधानाचार्या अर्चना त्रिवेदी व सीमा मिश्रा आदि मौजूद रही। उधर, महावीर स्टडी इस्टेट इंटर कॉलेज महाराजगंज में राखी एवं मेहंदी की प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। मेंहदी प्रतियोगिता में अंजली, साहिबा, जुबेदा, शमशेर व अभिषेक ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी, पल्लवी व गिरजा शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के अनुसार सलोन ब्लॉक क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय सूची में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा काजल वर्मा प्रथम, कॉजल गौतम दितीय व खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया। वार्डन नीलम वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 74 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रतिभा सिह, विजय, प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें