फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबने से किशोरी की मौत
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तालाब में केरेमुवा का साग तोड़ने गई किशोरी पानी में डूब गई। जब तक किशोरी को बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। गिरधरपुर गांव निवासी रामकुमार की 14 वर्षीय बेटी कुमारी सपना तालाब में केरेमुवा का साग तोड़ने गई थी। उसके साथ गांव की कुछ लड़कियां थी। साग तोड़ते समय सपना डूबने लगी। उसे डूबता देख साथ गई अन्य लड़कियों ने चीख पुकार मचाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक प्रदीप कुमार गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दीपचंद्र ने बताया कि अभी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें