फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष में पानी भरने से कंप्यूटर खराब, नहीं मिल पा रही खतौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी भरने से कंप्यूटर खराब, नहीं मिल रही खतौनी
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। तहसील डलमऊ में कंप्यूटर कक्ष में पानी भर जाने से उपकरण खराब हो गए हैं। इससे इंतखाब, खतौनी के लिए किसानों को चक्कर काटना पड़ रहा है।भगवती प्रसाद, रामकृष्ण, जयकरण, देवीचरण, आदि ने बताया कि चार दिन से इंतखाब खतौनी जारी कराने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। तहसील के अधिकारियों से शिकायत करने पर कंप्यूटर आदि खराब होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। तहसीलदार देवी प्रसाद ने बताया कि बरसात के कारण कंप्यूटर आदि में पानी चला जाने के कारण इंतखाब खतौनी जारी नहीं हो पा रही है। जल्द ही कंप्यूटर ठीक कराकर समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें