अच्छी शिक्षा से स्कूलों को ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प
रायबरेली। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में गुरुवार को संकुल स्तरीय प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत की ओर से संचालित विद्या भारती के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बेहतर शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि अच्छी शिक्षा से ही स्कूलों को ऊंचाई तक ले जाया जा सकता है। सभी ने इसका संकल्प जताया।
बैठक में पांच आधारभूत विषय शारीरिक, योग, संगीत, संस्कृत, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ चारों आयामों विद्वत परिषद, पूर्व छात्र परिषद, क्रियाबोध एवं संस्कृति बोध परियोजना को प्रभावी बनाने के लिए परिषदों का गठन कर सबको उत्तरदायी बनाया जाए। प्रधानाचार्यों ने आधारभूत विषयों के सतत् विकास के लिए विद्यालयों में कक्ष निर्धारित करने पर विशेष बल दिया गया। विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों डॉ. विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार मिश्र, वीरेंद्र विक्रम सिंह को चार आयामों का प्रमुख बनाया गया।
चार आयामों के अतिरिक्त कंप्यूटर, मातृृ भारती, बालिका शिक्षा, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण आदि के प्रमुख नियुक्त किए गए। शैक्षिक उन्नयन के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत आदि विषय परिषदों का गठन कर इनके प्रमुख बनाए गए। बैठक में संकुल प्रमुख बालकृष्ण सिंह, संभाग निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।