फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर हुआ 70 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। धनतेरस पर्व पर गुरुवार को जिले की छोटे-बड़े सभी बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। देर शाम तक कारोबार ने 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। कोरोना काल में भी बर्तन, सर्राफा, आटोमोबाइल, कार, ट्रैक्टर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की खरीद पिछले साल के बराबर ही रही।
विज्ञापन

गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति समेत चूड़ा, लइया व दीये खरीदने की भी होड़ दिखी। शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज चौराहा, यूनियन बैंक तिराहा, गोरा बाजार, रतापुर, पुलिस लाइंस आदि बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही।
सोना और चांदी के दामों में गिरावट का असर बाजार में देखने को मिला। यही वजह रही कि सोने-चांदी के सिक्के के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी खरीदीं। सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए भी पुरुषों व महिलाओं की भीड़ दुकानों पर लगी रही।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी पुरुषोत्तम गुप्ता और आशू गुप्ता का कहना है कि सोने-चांदी का भाव गिरा। इसका असर भी बाजार में दिखा। लोगों ने खरीदारी की। धनतेरस पर बर्तन खरीदने का प्रचलन है। यही वजह है कि सबसे अधिक भीड़ लोगों की बर्तन की दुकानों पर रही।
कैपरगंज और मालखाना गली में बर्तन की दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। चम्मच, कटोरी से लेकर थाली, बर्तन स्टैंड खरीदते लोग दिखाई दिए। हर किसी ने कुछ न कुछ सामान की खरीददारी की। बर्तन व्यापारी रामजी, प्रमोद वर्मा का कहना है कि बर्तन कारोबार पहले की अपेक्षा बढ़ा है।
उपहारों के इस मौसम में इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की डिमांड जबरदस्त रही। टीवी, मोबाइल, एसी समेत अन्य सामानों की बिक्री खूब हुई। उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने ऑफर भी दिए। इसके कारण दिल खोलकर लोगों ने खरीददारी की।
इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी मुन्ना, राजेश गुप्ता, सतेंद्र वर्मा कहते है कि मोबाइल और टीवी की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की भी खूब खरीदारी की गई।
चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों की खरीद के लिए लोगों में जबरदस्त उत्सुकता रही। अधिकांश शोरूम में पहले से वाहनों की बुकिंग थी। इसके कारण सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। वाहन खरीदकर लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना भी की।
विभिन्न कंपनियों के वाहनों के साथ आकर्षक ऑफर भी दिए गए। चौपहिया वाहन एजेंसी मालिक हरिहर सिंह और दोपहिया वाहन एजेंसी मालिक आशुतोष यादव, शिवम अग्रहरि, राकेश का कहना है कि धनतेरस पर अच्छा कारोबार हुआ है।
कपड़ा का बाजार भी खूब गर्म रहा। पूरे दिन दुकानों पर चहल-पहल रही। सर्द मौसम की शुरुआत होने पर लोगों ने साड़ी, सूट के साथ ऊनी कपड़े भी खूब खरीदे। साड़ी विक्रेता गुरजीत सिंह तनेजा, हरप्रीत सिंह व मोहित मित्तल ने बताया कि सबसे अधिक भीड़ साड़ी, सूट और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर रही।
यही नहीं लोगों ने पैंट-शर्ट समेत अन्य कपड़े खरीदें। धनतेरस पर लोगों का हुजूम बाजारों में दिखा। यही वजह रही कि सुपर मार्केट, कैपरगंज, सिविल लाइंस, जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन चौराहा समेत अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति रही। लोगों को जाम के चलते काफी मशक्कत करनी पड़ रही। वैसे तो पुलिस तैनात रही, लेकिन भीड़ के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न रही।
किसका कितना कारोबार
सराफा 08 करोड़
वाहन 15 करोड़
बर्तन 15 करोड़
कपड़ा 08 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स 14 करोड़
अन्य 10 करोड़
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा और उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली के प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका का कहना है कि धनतेरस इस बार दो दिन है। बाजार में गुरुवार के साथ ही शुक्रवार को भी खरीदारी होगी।
पहले दिन धनतेरस पर करीब 70 करोड़ का कारोबार हुआ। सराफा के साथ ही वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन व कपड़ा आदि की लोगों ने खूब खरीदारी की। सबसे ज्यादा खरीद बर्तन, कपड़ा और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की हुई। वरिष्ठ सराफा व्यवसायी पुरुषोत्तम गुप्ता का कहना है कि धनतेरस पर भी सराफा कारोबार अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें