फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 6500 लोगों ने की स्वगणना, मैप में घर लॉक करने में हो रही परेशानी

Sat, 09 May 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज ब्लॉक कार्यालय में स्वगणना अभियान के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार तक 6500 से अधिक लोगों ने स्वगणना का काम पूरा कर लिया है। विभागों में अधिकारी और कर्मचारी स्वगणना करने में व्यस्त दिखे। हालांकि मैप से घर को लॉक करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को ओटीपी मिलने में भी समस्या हुई। हालांकि बार-बार प्रयास करने के बाद सफलता मिल गई। सर्वर भी बार-बार धोखा दे रहा था।
विज्ञापन

परिवार के मुखिया घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरना है। फॉर्म में पूछे गए 34 सवालों के जवाब देना है। कोई भी दस्तावेज अपलोड नहीं करना होगा। परिवार के प्रत्येक सदस्य को फॉर्म नहीं भरना है। परिवार के मुखिया ही फॉर्म में परिजनों की संख्या दर्ज करेंगे।
घर बैठे कैसे करें स्वगणना
एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह ने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया सात से 21 मई तक चलेगी। इस दौरान परिवार के मुखिया को se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। उसके बाद 34 सवालों के जवाब भरने होंगे। ये सवाल मकान और परिवार से जुड़े हैं। कोई भी ऐसा सवाल नहीं है जो उलझाऊ हो। इस प्रक्रिया को पूरा करने पर 11 अंकों की एक आईडी मिल जाएगी। जब 22 मई के बाद जनगणना कर्मी घर पहुंचेंगे, तो उन्हें यह आईडी देनी होगी। जनगणना कर्मी भरी गई जानकारी का सत्यापन करने के बाद उसे ओके कर देंगे।
विज्ञापन

इनसेट
गलत तथ्य भरा तो घबराएं नहीं, प्रगणक कर देंगे संशोधित
एडीएम ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म में यदि कोई त्रुटि हो जाती है, तो आवेदक को पांच बार उसे सही करने का मौका मिलेगा। अगर तब भी गलती रह जाती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब जनगणनाकर्मी घर पहुंचेंगे, तो उनके जरिए वह जानकारी सही कराई जा सकेगी। जो लोग खुद से फॉर्म नहीं भर पाएंगे उनकी प्रक्रिया जनगणना कर्मी पूरी कराएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
ये भी जानें....
- जो जहां, जिस शहर में रह रहा होगा, उसकी गणना वहीं होगी।
- परिवार के मुखिया को ही फॉर्म भरना है, प्रत्येक सदस्य को नहीं।
- स्वगणना सात से 21 मई तक चलेगी।
- 22 मई से 20 जून के बीच जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर सत्यापन व अन्य प्रक्रिया पूरी करेंगे।
- फरवरी 2027 में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें