फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों को थमाया जा रहा था बदबूदार मेवा, 50 किलो नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली आते ही मिलावटी मावे की बिक्री तेज हो गई है। रविवार को लालगंज में बदबूदार खोवा ग्राहकों को बेचा जा रहा था।
विज्ञापन



एफएसडीए की टीम ने छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। टीम ने बदबूदार 50 किलो खोवा नष्ट करा दिया। कार्रवाई के डर से दुकानदार मौके से भाग गए।


ऊंचाहार, लालगंज की दुकानों से खोवा के तीन नमूने भरे। इसके अलावा कई अन्य दुकानों को चेक किया गया, जहां पर साफ-सफाई ठीक न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। कानपुर से आने वाली बसों की चेकिंग गई। हालांकि बसों में खोवा नहीं मिला।


एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल, अमरनाथ, अरुण कुमार की टीम ने सबसे पहले लालगंज स्थित खोवा मंडी में छापा मारा।
विज्ञापन



यहां पर जयशंकर की दुकान से खोवा का नमूना भरा गया। साथ ही कई दुकानदार खोवा छोड़कर भाग निकले। मौके पर मिले 50 किलो खोवा से बदबू आ रही थी, जिसे टीम ने नष्ट कर दिया।


इसके बाद लालगंज में ही गांधी नगर चौराहा से पंकज गुप्ता और ऊंचाहार क्षेत्र के अलीगंज चौराहा से सूर्य नारायण शर्मा की दुकान से खोवे के नमूने भरे गए। इसके बाद टीम ने डलमऊ पहुंची।
विज्ञापन



यहां पर मुराईबाग स्थित ओम प्रकाश, पवन कुमार, दिलदार स्वीट्स को चेक किया। साफ-सफाई ठीक न मिलने पर नोटिस जारी किया। ऊंचाहार स्थित चौरसिया स्वीट्स में साफ-सफाई नहीं मिली। इस पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें