फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीराबाद थाने का ड्राइवर लाइन हाजिर, थानेदार की भूमिका की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। घूस लेते हुए वायरल हुए वीडियो के बाद नसीराबाद थाने के ड्राइवर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही एसओ की भूमिका की भी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन



जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ड्राइवर को सस्पेंड भी किया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एसओ की मदद से ही थाने पर वसूली कराई जा रही है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ कर रहे हैं।


गौरतलब है कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के भदिहा मजरे बहुतई गांव निवासी राजेश कुमार को पुलिस एक सप्ताह पहले जमीन के मामले में पकड़कर थानेलाई थी।


आरोप है कि छोड़ने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। 70 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। राजेश ने दो किश्तों में 65 हजार रुपये दे दिए। पांच हजार रुपये शेष थे।
विज्ञापन



नसीराबाद एसओ का ड्राइवर दीनानाथ कुशवाहा शेष रुपये लेने के लिए एक होटल में पहुंच गया था। इसी बीच पीड़ित ने ड्राइवर को चार हजार रुपये दिए, जिसका वीडियो भी बना लिया।


गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले में ड्राइवर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।


एसओ राकेश कुमार की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। जांच में एसओ की संलिप्तता मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


आखिर कहां गए 65 हजार रुपये
नसीराबाद एसओ के ड्राइवर ने चार हजार रुपये ही घूस लिए थे। सवाल ये उठता है कि आखिर 65 हजार रुपये पीड़ित से किसने लिए। इसको लेकर हड़कंप मचा है। पीड़ित की मानें तो ड्राइवर के माध्यम से ही रुपये लिए गए थे। चालक ने रुपया किसको दिया, इसकी भी जांच शुरू हो गई है। उधर, एसओ का कहना है कि पीड़ित ने यह सब प्रायोजित है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें