फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे की किल्लत होने पर महिलाओं के साथ करने लगे लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस ने महिलाओं से लूट करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख कीमत के 17 मोबाइल, एक बाइक व 600 रुपये बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस दोनों तक पहुंची। शनिवार को मामले का खुलासा कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि कोतवाल अशोक सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी राकेश सिंह ने टीम के साथ शुक्रवार रात जहानाबाद चौकी के पास से दो बदमाशों को पकड़ा।


इनकी पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कासो पहाड़पुर निवासी अनूप सिंह और लोधी का पुरवा निवासी राजेश सोनकर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक लाख कीमत के मोबाइल, बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि आरोपी अनूप सिंह के खिलाफ पांच और राजेश सोनकर के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य महिलाओं को निशाना बनाकर उनके साथ लूटपाट करते थे।


दोनों को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी अनूप सिंह ने बताया कि रायबरेली जिले के मिल एरिया और लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है।


जेल से छूटने के बाद पैसे की काफी दिक्कत आ गई थी। इसके बाद राजेश सोनकर के साथ मिलकर गिरोह बनाया। इसके बाद दोनों लोग मिलकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन



एएसपी ने बताया कि तीन अक्तूबर 2018 को मंसा देवी स्थित एक शोरूम के पास से दोनों आरोपियों ने महिलाओं के साथ लूटपाट की थी।


शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। इसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें