रायबरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण दस्ते ने जिला अस्पताल के बाहर स्थित दुकानों को चेक किया। इस दौरान तंबाकू बिक्री करने वाले 14 दुकानदारों पर तीन हजार रुपये का जुर्माना ठोंका।
सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद्र पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल, इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हरिसरन सिंह की अगुवाई में छापेमारी की गई।
तंबाकू से बने उत्पादों के प्रचार-प्रसार करने पर, सार्वजनिक स्थानों पर बेचने व खाने एवं 18 साल से कम आयु के बच्चों को तंबाकू बेचने, खरीदने एवं खाने पर जुर्माना लगाया गया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुकानदारों को हिदायत दी गई कि तंबाकू का सेवन करना सेहत के लिए ठीक नहीं है का बोर्ड भी लगाएं।