फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय के अनुसचिवों ने जाना शहर के विकास का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में गरीबों और विकास कार्यों के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का हाल जानने के लिए सोमवार को सचिवालय लखनऊ के अनुसचिवों की टीम यहां पहुंची। डूडा, आरडीए और नगर पालिका में पहुंचकर टीम ने योजनाओं के क्रियान्वयन को देखा। इस दौरान टीम ने योजनाओं में खामियां मिलने और धीमी प्रगति पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। टीम ने विभागों के अधिकारियों से भी बात की और योजनाओं और कार्यक्रमों में सुधार संबंधी टिप्स भी लिए।
विज्ञापन


सचिवालय के अनुसचिव (समाज कल्याण) रविशंकर मिश्रा, अनुसचिव (बेसिक शिक्षा) कामता प्रसाद सिंह व अनुसचिव (माध्यमिक शिक्षा) देवीशंकर मिश्रा की टीम सोमवार को शहर में गरीबों के हितों के लिए संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की हकीकत को देखने के लिए पहुंची। टीम ने डूडा में परियोजना अधिकारी एसके मिश्रा से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही योजनाओं के संचालन में आने वाली दिक्कतें भी जानीं।

इसके बाद टीम आरडीए पहुंची। यहां शहर के विकास के लिए संचालित कार्यों की प्रगति को जाना। अवैध निर्माणों के संबंध में हो रही कार्रवाई के बारे में बात की। आरडीए के सचिव एके राय ने पूरी जानकारी दी। टीम ने नगर पालिका पहुंचकर शहर के विकास को संचालित योजनाओं के बारे में जाना।
विज्ञापन


अनुसचिव (समाज कल्याण) रविशंकर मिश्रा ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण के दौर पर यहां भेजा गया है। 11 अक्तूबर तक जिले के सभी विभागों में पहुंचकर संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की हकीकत जानेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट सचिवालय में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें