फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 12 श्रमिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। अलीपुर के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में धान की रोपाई करने जा रहे 12 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



अलीपुर स्थित खेतों में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नरपतगंज निवासिनी मालती देवी पत्नी उदयराज, राजवती, मोसिया, पूरे जोगा की गंगादेई, सुनीता, गंगादेई, शीतलादीन, विट्टी, केवला, अजय, जितेंद्र व रेनी पुत्री रामेश्वर धान की रोपाई करने जा रहे थे।


अलीपुर के निकट अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों अस्पताल पहुंचाया गया। राजवती, गंगादेई, शीतलादीन व जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें