फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति स्वीट्स के मालिक पर 1.50 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति स्वीट्स के मालिक पर डेढ़ लाख जुर्माना
विज्ञापन



रायबरेली। एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने गणपति स्वीट्स के मालिक पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। लखनऊ की विधि विश्लेषक प्रयोगशाला में गणपति स्वीट्स के मावे का नमूना फेल होने के बाद मुकदमे की सुनवाई करते हुए यह आदेश सुनाया गया है। दो माह में जुर्माने की धनराशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



एफएसडीए की टीम ने शहर स्थित गणपति स्वीट्स से मावे का नमूना सील कर जांच के लिए लखनऊ विधि विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा था।


जांच में नमूना फेल होने के बाद एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा किया गया था। एडीएम ने मुकदमे की सुनवाई करते हुए गणपति स्वीट्स के मालिक शिवम शुक्ला पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की धनराशि दो महीने में जमा न करने पर तहसील के माध्यम से वसूली के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें