फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप की तपिश से बेहाल लोग, छूट रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च में ही तपिश छुड़ा रही पसीना
विज्ञापन



रायबरेली। जिले में इस बार मार्च माह के पहले सप्ताह में ही धूप की तपिश से लोग बेहाल हैं। आलम ये है कि घर से निकलने पर लोगों को चेहरा ढकना पड़ रहा है।


छाता का प्रयोग करना पड़ रहा है। तल्ख धूप होने से लोगों को पसीना छूट रहा है। मौसम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम का यही हाल रहा तो गर्मी और बढ़ती जाएगी।

वैसे तो देखा जाता है कि जेठ माह में ही गर्मी लोगों को रुलाती है। पर इधर, मार्च के पहले सप्ताह में ही तल्ख धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई है।


सुबह दस बजे के बाद तेज धूप निकलती है। इससे लोगों का घर से निकलना मुहाल हो जाता है। हवा भी चलती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को गमछे से चेहरा ढकने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही धूप से बचने के लिए लोग छाते का प्रयोग कर रहे हैं। मंगलवार को भी तेज धूप से लोग परेशान रहे। शहर आए लोग धूप से बचने के लिए यह तो चेहरे को गमछे से ढककर रखा था या फिर छाता लगाया था। कूलर और पंखे की हवा की अभी से लोगों को जरूरत पड़ने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें