फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिहर में अनजान बीमारी से लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात बीमारी से लोग परेशान, पैरालाइज्ड हो जाते दोनों पैर
विज्ञापन



रायबरेली। सतांव ब्लॉक के कोरिहर गांव में फैली अज्ञात बीमारी से लोग परेशान हैं। डिप्टी सीएमओ के आदेश पर डाक्टरों की टीम गांव पहुंची, लेकिन अभी तक बीमारी के बारे में पता नहीं लगाया जा सका है।


गुरुवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने मामले को उठाते हुई तत्काल पीड़ितों को राहत दिए जाने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि कोरिहर गांव में आठ से 10 लोग अज्ञात बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी में पहले पहले सुन्न होते हैं। इसके बाद दोनों पैर पैरालाइज्ड हो जाते हैं।
विज्ञापन



व्यक्ति चलने में असमर्थ हो जाता है। यह लकवा जैसी बीमारी लगती है। कुछ लोग रायबरेली एवं लखनऊ में इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं तो कुछ बीमार घर पर भगवान भरोसे हैं।


उन्होंने बताया कि कोरिहर गांव की श्रीमती फुलांशा, पोखई, मिथलेश, बाबूलाल पासी, साधना आदि लोग अजीब बीमारी से परेशान हैं।


सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने इसकी जानकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके चक को मोबाइल पर दी। डिप्टी सीएमओ ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डॉ. ऋषि बागची की अगुवाई में टीम गांव भेज कर जांच कराई।
विज्ञापन



डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि सात लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। इसमें एक बच्चा भी है। सभी के पैरों में दिक्कत है। जांच के बाद इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें