फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता विहार की बती काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एकता विहार की बत्ती काटी, प्रदर्शन
विज्ञापन


रायबरेली। करोड़ों खर्च कर आरडीए की ओर से बसाई गई एकता विहार कॉलोनी के लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

अस्थायी रूप से दिए गए बिजली के कनेक्शन भी गुरुवार को काट दिए गए। इसके बाद कॉलोनी के लोगों का गुस्सा भड़क गया और नाराज लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन कर आरडीए पर मनमानी करने का आरोप लगाया और डीएम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एकता विहार निवासी संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, आरडी पाल, शीतल रावत, चंद्रशेखर, आनंद कुमार, नंदा देवी, श्यामलाल, आजम खां, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, रामलाल धीमान आदि ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि एक साल के पहले से आरडीए ने आवास व प्लाट आवंटित किया है, लेकिन अब तक सुविधाएं दुरुस्त नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


सड़क है न ही सीवर और न ही पानी की व्यवस्था है। अस्थायी रूप से बिजली के कनेक्शन दिए गए थे। इसके लिए सौ-सौ रुपये की रसीद कटवाई गई थी, लेकिन गत गुरुवार को बिजली के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं, इससे और भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

एकता विहार के लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व में कई बार आरडीए पहुंचकर सुविधाएं मुहैया कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन आरडीए के अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


विकास के नाम पर कागजी खानापूरी की जा रही है। लोगों का आरोप है कि एक ही सड़क पर कई बार काम कराया गया, लेकिन अब तक वह भी सड़क पूरी नहीं बन सकी है।

एकता विहार में पहुंचने के लिए परेशानी हो रही है। लोगों ने मामले की जांच कराकर सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही आरडीए के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें