श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक श्रमिक की पंजाब में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जमकोरियापुर गांव निवासी राजकुमार (45) पुत्र पियारे लोध मजदूरी करता था। उसकी पत्नी शिवरानी ने बताया कि 1 दिसंबर को पति चिखड़ी गांव निवासी पियारे के साथ पंजाब के एक भटठे में मजदूरी करने गए था। 9 दिसंबर की शाम भट्ठे से फ ोन करके बताया गया कि पति की मौत हो गई है। रविवार रात 10 बजे पति का शव घर पहुंचा। हम लोगों ने पति की मृत्यु के विषय में शव के साथ पहुंचे लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि अचानक तबियत खराब हुई, जब तक अस्पताल ले जाते राजकुमार की मौत हो गई। भट्ठा मालिक के साथ नहीं आने से ग्रामीण और परिवारीजन नाराज हो गए। सभी ने जिस वाहन से शव आया था, उसे रोक लिया। कहा जब तक भट्ठा संचालक आकर सहायता नहीं देंगे, तब तक वाहन को नहीं छोड़ा जाएगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद भट्ठा मालिक व मृतक को साथ ले जाने वाले मिस्त्री को बुलाया गया है। उनके आते ही घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।