फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी ने अब तक बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक बांटी 8.82 करोड़ से अधिक की अनुग्रह राशि
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार हादसे के पीड़ितों को अब तक 8 करोड़ 82 लाख से अधिक सहायता राशि अनुग्रह राशि के तहत दी गई है। यह जानकारी एनटीपीसी के पीआरओ एके श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया एक अन्य दुर्घटना पीड़ित दुर्गाबक्श का पुरवा ऊंचाहार निवासी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे कि भयावहता को देखते हुए उन्होंने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन एनटीपीसी के द्वारा कराए गए अच्छे से अच्छे इलाज की बदौलत तथा इलाज के अलावा उम्मीद से कहीं अधिक मिली अनुग्रह राशि से उसे भरपूर संतोष मिला है।
विज्ञापन

वहीं दुर्घटना के शिकार बहेरवा गांव निवासी तथा स्वस्थ होकर लौटे मोहम्मद युसुफ ने बताया कि हादसे से जहां उनके जीवन में अंधेरा आया, लेकिन एनटीपीसी की ओर से सहायता राशि मिलने से आर्थिक समस्या दूर हो गई है। हादसे में दुर्घटना के शिकार हुए लोगों के परिवारीजनों ने बताया कि उन्होंने कल्पना नहीं की थी कि कभी इस तरह का अभूतपूर्व संकट उनके जीवन में आएगा। संकट तो जरूर आया, लेकिन इस बात का गर्व है कि हम किसी न किसी रूप में एनटीपीसी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें