अव्यवस्थाओं के बीच होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
रायबरेली। डलमऊ गंगा तट पर हर साल 400 से 500 देवी प्रतिमाओं का भू-विसर्जन होता है। हर बार की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को समस्याओं से जूझना पड़ेगा। नगर पंचायत की ओर से अभी तक सफाई तक नहीं कराई गई। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और अतिक्रमण से भी श्रद्धालुओं को जुझना पड़ सकता है। खटिकाना, पड़वा नाले, डाकघर के पास बड़ा गड्ढा है। बरसात में गंगा तटों पर मिट्टी बह गई है। इसका समतलीकरण न होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी होगी। उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रीय लेखपालों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
डेढ़ किलोमीटर दूर खड़े होेंगे वाहन
घाटों पर जाम की स्थिति न बनें इसके लिए वाहनों को गंगा तट से डेढ़ किलोमीटर दूर खड़ा कराया जाएगा। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि गंटा तक केवल एक वाहन जाएगा, जिसमें देवी प्रतिमाएं रखी होंगी। अन्य वाहनों को निराला पार्क स्थित पशु मेला मैदान में खड़ा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं के जल विसर्जन पर पूरी तरह से रोक लगी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।