फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सुर्खियों में आया कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी की जमीन पर कब्जे को लेकर हंगामा
विज्ञापन

रायबरेली। शहर के सिविल लाइंस स्थित कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी की जमीन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोसाइटी की जमीन पर रविवार को किए जा रहे कब्जे को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। एक तरफ जिला प्रशासन जहां इस मामले की जांच कर रहा है, वहीं कब्जेदारों की ओर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल के समर्थक पहुंच गए। पूर्व सांसद के समर्थकों और दुकानदारों के बीच तीखी तकरार होने लगी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाकर मामला शांत कराया।
कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइसटी की पांच बीघे से ज्यादा जमीन को पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने फ्री होल्ड कराकर एग्रीमेंट करा लिया था। वर्ष 2016 के अप्रैल में इसका खुलासा होेने पर हड़कंप मच गया था। हालांकि जमीन का बैनामा नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन की ओर से इसकी जांच शुरू कर दी गई थी कि जमीन को फ्री होल्ड करके कैसे एग्रीमेंट करा दिया गया। इसकी जांच अभी भी चल रही है। रायबरेली-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित इस जमीन पर दुकानदारों की ओर से कब्जा किया गया है। यह जमीन करोड़ों की है।
विज्ञापन

रविवार को एक रेस्टोरेंट के मालिक समेत कई दुकानदार अपने कब्जे वाले हिस्से पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी भनक पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल को लगी तो उन्होंने अपने समर्थकों को मौके पर भेज दिया। इस दौरान पूर्व सांसद के समर्थकों और दुकानदारों के बीच कब्जे को लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच किसी पक्ष ने सूचना यूपी 100 पुलिस को दे दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि सोसाइटी की जमीन को लेकर पूरे प्रकरण की अभी जानकारी नहीं है। फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की जानकारी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कागज हैं तो दिखाएं : पटेल
पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल का कहना है कि सिविल लाइंस स्थित कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी की जमीन का उन्होेेंने एग्रीमेंट कराया है। बिना किसी दस्तावेज के दुकानदार अवैध निर्माण कार्य करा रहे थे। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। यदि उनके पास जमीन के दस्तावेज हैं तो दिखवाएं। फिर उन्हें निर्माण कार्य करने से नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन


कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी की जमीन पर निर्माण कार्य कराए जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- राजेश प्रसाद तिवारी, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें