फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के हर रास्ते पर खाकी का पहरा, सीओ कर रहे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्टा गांव में बाहरी लोगों की नो इंट्री
विज्ञापन

- गांव के हर रास्ते पर खाकी का पहरा, सीओ कर रहे कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली-रोहनियां। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद खाकी का कड़ा पहरा है। यही वजह है कि गांव में सीओ कैंप कर रहे हैं और हर रास्ते पर जहां पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। अप्टा गांव में बाहरी लोगों के जाने पर नो इंट्री कर दी गई है। सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय का कहना है कि पांच हत्याओं के मामले में फरार चल रहे आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार को जल्द दबोचकर जेल भेजा जाएगा।
अप्टा गांव में पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की हुई निर्मम हत्या के बाद माहौल गरमाया हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन कोई भी जोखिम उठाना नहीं चाहता है। गांव में आरआरएफ , पीएसी व पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। जवान गांव में घूम रहे हैं। गांव को जाने वाले रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। साइकिल, बाइक व कार से आने वाले लोगों से कड़ी पूछताछ की जाती है। गांव में किसके घर जाना है, वहां जाने का कारण, वापसी का समय पूछने व तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदागंज की तरफ से गांव आने वाले रास्ते पर छह सिपाहियों की तैनाती की गई है। वहीं जगतपुर की तरफ से बरगदहा गांव होते हुए आने वाले रास्ते पर चार सिपाहियों की तैनाती है। सूची-खरौली मार्ग से अप्टा गांव जाने वाले रास्ते पर दो सिपाही तैनात किए गए हैं। गांव के अंदर भारी फोर्स तैनात है। सिपाहियों को सख्त निर्देश हैं कि बिना पड़ताल कोई भी व्यक्ति गांव के अंदर न जाने पाए। पड़ताल की वजह से लोग उस रास्ते से गुजरने में कतरा रहे हैं। सीओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सिपाहियों की तैनाती की गई। माहौल शांत होने तक पुलिस की तैनाती रहेगी। वे स्वयं गांव में कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें