फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी धूम से मनी ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में भी धूम से मनी ईद
विज्ञापन

एक दूसरे के घर जाकर खाए पकवान
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। शहर के साथ कस्बों और ग्रामीण इलाकों में भी ईद की धूम रही। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के घर पहुंचकर ईद की बधाई दी और पकवान खाए। ईद को लेकर किसी ने पार्क तो किसी ने घरों में ही मस्ती की।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार रायबरेली रोड पर स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। नगर पंचायत की चेयरमैन सरला साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने सिंवई बांटी। इस मौके पर संतोष वर्मा वेदप्रकाश साहू, रामकुमार यादव, हीरालाल पासी, श्याम लाल साहू आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ईदगाह पहुंचे व लोगों से गले मिलकर बधाई दी। पहरेमऊ, खैरहना, जेतुआ टप्पे, बावन बुजुर्ग बल्ला, असनी हरदोई, थुलवासा, लोधवामऊ आदि में ईद का त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन

हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रघुवीर गंज बाजार, कठवारा, जोहवशर्की, टेरा बरौला, हुसैनगंज आदि गांवों की मस्जिदों में सुबह की नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई देने तथा गले मिलने का सिलसिला शुरूहो गया। हबीब बाबा ने कहा ईद सभी को एक साथ मिलजुल कर रहने तथा आपसी भेदभाव मिटाकर सभी को गले लगाने का त्योहार है। मोहम्मद जफर ने कहा कि ईद का त्यौहार अमन और चैन का संदेश देता है।
परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मस्जिदों में नमाजियों का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया। वही सारे गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे सेगले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। परशदेपुर कस्बे मेन चौराहा स्थित नूरानी मस्जिद में मौलाना मो. जैद ने सुबह 8.30 बजे नमाज अदा कराई। इसके बाद ईदगाह में 9 बजे मौलाना मो. इस्लाम नदवी ने नमाज अदा कराई। इसके बाद जुम्मा मस्जिद में 9.15 पर मौलाना मो यूनुस ने नमाज अदा कराई। नगर पंचायत अध्यक्ष जमाल अख्तर ने ईदगाह के पास गले मिलकर लोगों को ईद की बधाई दी।
शिया समुदाय के मस्जिद-ए-मुस्तफा में 9.30 बजे मौलाना सैय्यद वजादर हुसैन ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर शम्सी रिजवी, मो. आमिर, डॉ. इतरत, मो. बाबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
गंगा जमुनी संस्कृति को अपनाकर बनाए रखें भाईचारा
तिलोई। तहसील क्षेत्र के राजाफतेहपुर, बाहुवा, रस्तामऊ, भीखीपुर, इस्लामगंज, रुकुनपुर, सेमरौता, मटेरवा, मोहनगंज, तिलोई, जायस सहित कई दरगाहों पर ईदगाह की नमाज पढ़ी गई और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। तिलोई कस्बा स्थित ईदगाह में नमाज बाद मौलाना मोहम्मद अली ने कहा कि सदैव गंगा जमुनी संस्कृति को अपनाए रहें और भाईचारा बनाये रखें। जब देश मजबूत रहेगा तो हम सब भी मजबूत रहेंगे और खुशहाल रहेंगे। इस मौके पर मोहम्मद अशरफ , फैय्याज अहमद, तौफीकअहमद आदि मौजूद रहे। इन्हौंना प्रतिनिधि के अनुसार सेमरौता, शिवरतनगंज, सिंहपुर, सातन पुरवा, रस्तामऊ तिवारीपुर सर्वजीत की बाजार समेत सभी गांवों में ईद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। सेमरौता स्थित ईदगाह पर क्षेत्र के कई गांवों के जायरीनों ने पहुंच कर नमाज अदा की। इस अवसर पर जहीर अहमद, जुम्मन, शमीम, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें