फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से रुपये छीनकर भाग रहे चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से रुपये छीनकर भाग रहे चोर को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के गांधी चौराहा स्थित एटीएम से शुक्रवार को रुपये निकाल रहे एक युवक के पैसे चोर छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर युवक ने लोगों के साथ मिलकर चोर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को कोतवाली ले आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। डलमऊ थाना क्षेत्र के दमा कोरौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कि वह गांधी चौराहा के निकट स्थित यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उसने दस हजार रुपये निकाले थे। जैसे ही वह रुपये निकालकर बाहर निकला तभी एक चोर ने उसके हाथ से रुपये छीन लिये और कोतवाली की ओर भागने लगा।
विज्ञापन

युवक ने शोर मचाते हुए चोर का पीछा किया। स्थानीय लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया गया। चोर की पिटाई भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को कोतवाली ले आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें