मारपीट में दो महिलाएं घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बनईमऊ गांव में शुक्रवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिलाओं को चोटें आईं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा। बनईमऊ गांव निवासी रामदुलारी ने बताया कि गांव के रामबिलास रास्ते में जबरन अतिक्रमण कर रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। कंचन देवी ने बताया कि गांव के रमेश कुमार, रामदुलारी, किरन व अर्चना खड़ंजे में जबरन निर्माण कर रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर दोनों महिलाओं को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।