फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघरों को तोहफा, 573 नए पीएम आवास पास

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर निकाय चुनावों की घोषणा से पहले शहरी बेघरों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने शहरी क्षेत्र में रहने वाले 573 गरीबों को पीएम आवास देने की स्वीकृति दी है। जल्द ही सूडा से डीप प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) आते ही नए लाभार्थियों को पीएम आवास देने की कवायद शुरू हो जाएगी। इससे शहरी गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि नया लक्ष्य न मिलने के कारण तमाम गरीबों को आवास के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका रायबरेली के अलावा नगर पंचायतों लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार, सलोन, नसीराबाद, परशदेपुर, महराजगंज, बछरावां के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से छत मुहैया कराने की व्यवस्था है। गरीबों को पीएम आवास देने के लिए 8089 लोग चयनित किए गए थे। पिछले महीने बजट मिलने के बाद लगभग सभी पात्रों को पहली किस्त दी जा चुकी है। दूसरी और तीसरी किस्त देने के लिए भी डूडा को पर्याप्त बजट मिल चुका है।
नए पात्र गरीबों को पीएम आवास की छत मुहैया कराने के लिए डूडा के स्तर से 573 नए आवास देने को स्वीकृति दी गई है। इसकेे लिए राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) से डीपीआर आने का इंतजार किया जा रहा है। डीपीआर आते ही पात्रों को पीएम आवास की पहली किस्त देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा से पहले नए पात्रों को पीएम आवास देने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को बजट मिलते ही 74 और लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय किस्त जारी करके आवास बनवाने का काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले महीने 119 गरीबों को 1.78 करोड़ की द्वितीय और 334 गरीबों को 1.68 करोड़ की तृतीय किस्त दी जा चुकी है। शासन ने डूडा को आवासों को पूरा कराने के लिए 7.50 करोड़ रुपये दिए हैं।
शहरी क्षेत्र के पात्रों को पीएम आवास देने के लिए 573 आवासों की स्वीकृति मिली है। जल्द ही सूडा से डीपीआर मिलने के बाद आवास देने का काम शुरू किया जाएगा। 7.50 करोड़ रुपये का बजट मिलने के बाद लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त दी जा रही है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें