फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफजीआईईटी निदेशक व डॉक्टर समेत 56 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मंगलवार को फिर कोरोना का संक्रमण 50 के आंकड़े को पार कर गया। फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफजीआईईटी) के निदेशक आरपी शर्मा और नसीराबाद सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आनंद शंकर समेत 56 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती 37 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को केजीएमयू लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एफजीआईईटी के निदेशक आरपी शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एंटीजेन जांच में नसीराबाद सीएचसी के चिकित्सक भी संक्रमित मिले हैं। गंगा का पुरवा में चार व बसंतपुर में दो लोग संक्रमित मिले।
उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ऊंचाहार, सराय श्रीबख्श, छोटी टिकरिया, परशदेपुर, गोपालखेड़ा, अंबेडकरनगर, जगदीशपुर आदि क्षेत्रों में भी संक्रमित मरीज मिले। संक्रमितों को रेलकोच कारखाने के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सीओ कार्यालय, पुलिस लाइंस, न्यू राना नगर, डिग्री कॉलेज चौराहा और किरण हाल आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम कराया गया।
विज्ञापन

जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन किट के माध्यम से मंगलवार को 84 लोगों की जांच की गई। जिसमें सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। सभी लोग सराय श्रीबख्श गांव के रहने वाले हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि सराय श्रीबख्श गांव के संक्रमित मिले सभी सात लोगों को रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें