फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 55 बसों के बढ़े फेरे, दिल्ली रूट पर चलीं 20 बसें

Tue, 11 Mar 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सिविल लाइन्स चौराहा के पास रोडवेज डिपो की बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर यात्रियों को सहूलियत मुहैया कराने के लिए सोमवार से रोडवेज बसों का विशेष संचालन शुरू हो गया। 55 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली मार्ग पर 20 बसों का संचालन शुरू कराया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन


होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के मद्देनजर परिवहन निगम ने बसों के विशेष संचालन की व्यवस्था की है। दिल्ली से सबसे ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद है, इसलिए इस रूट पर 20 बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। इससे पहले दिल्ली रूट पर सात बसें चलती थीं। लखनऊ, कानपुर और सुल्तानपुर मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर बसों का संचालन पहले की तरह होगा, लेकिन गांवों में रात में बसें नहीं रोकी जाएंगी। प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया, बनारस आदि मार्गों पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के स्थानीय रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर भी बसें पहले की तरह संचालित होंगी। सवारियां मिलने पर डिपो से किसी भी रूट पर बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन



जहां यात्री हाथ दे, वहीं रोकी जाए बस
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालकों-परिचालकों के साथ ही डिपो के सभी स्टाफ के लिए विशेष पत्र भी जारी कर दिया है। चालकों को रूटों पर जहां भी यात्री हाथ दें, वहीं बस रोकने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कहीं से शिकायतें नहीं आनी चाहिए। डिपो पर आने वाले यात्रियों को भी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

सोमवार से बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें