रायबरेली। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक साथ सभी तहसीलों में बीज की 52 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बीज के 19 नमूने लिए गए। बीज के सात दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया।
उप कृषि निदेशक जगदीश प्रसाद यादव ने सदर तहसील क्षेत्र में बीज की 12 दुकानों पर छापा मारा। बीज के छह नमूने लिए। दुकानों में कमियां मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस दी। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने सलोन व लालगंज तहसील क्षेत्र में 24 दुकानों पर छापा मारकर बीज के आठ नमूने लेते हुए पांच दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा।
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अख्तर हुसैन ने महराजगंज क्षेत्र में बीज की सात दुकानों की जांच की। अपर जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने ऊंचाहार व डलमऊ में बीज की नौ दुकानों से पांच नमूने भरे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान दुकानों से सरकारी रेट पर बीज खरीद सकते हैं। यदि दुकानदार महंगे रेट पर बीज दे तो इसकी शिकायत कर सकते हैं।