फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में स्वाइन फ्ल का कहर, मां-बेटी चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की अधूरी तैयारियों के कारण शहर स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। शहर के दक्षिणी जहानाबाद कैपरगंज में मां-बेटी को स्वाइन फ्लू होने के बाद हड़कंप मच गया है। मां-बेटी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसजीपीजीआई लखनऊ की जांच रिपोर्ट आने के बाद रैपिड रिस्पांस टीम ने कैपरगंज में परिवार के लोगों को टैमी फ्लू दवा लिखाई।
विज्ञापन



शहर के जहानाबाद कैपरगंज की एक महिला को जुकाम-बुखार होने के बाद 15 फरवरी को लखनऊ के आलमबाग में एक अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया गया। 21 फरवरी को उसकी बेटी को भी दिक्कत होने पर अस्पताल ले जाया गया। आशंका होने पर चिकित्सक ने एसजीपीजीआई लखनऊ से जांच कराई तो मां-बेटी में स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया।


यह रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल के नेतृत्व में टीम ने कैपरगंज पहुंचकर घर के लोगों की जांच की। हालांकि सभी की सेहत ठीक मिली। घर के लोगों को टैली फ्लू की दवा खिलाई गई है। बताया जाता है कि स्वाइन फ्लू की चपेट में आई महिला गर्भवती भी है।
विज्ञापन



इनसेट
कैसे होता है स्वाइन फ्लू
यह रोग सूकरों से बढ़ता है। स्वाइन फ्लू इंफ्लूएंजा ए वायरस के एच1एन1 स्ट्रैंस के कारण होता है। यह संक्रामक सांस रोग है। एक-दूसरे में सांस के सहारे यह रोग बढ़ता है। बचने के लिए रोगी के संपर्क से बचना जरूरी है।


इनसेट
स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से रोगी में सुस्ती के साथ ही तेजी से बुखार आता है। खांसी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। भूख नहीं लगती और गले में खराश के साथ ही उल्टी-दस्त के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। समय से इलाज शुरू न होने से रोगी की जान भी जा सकती है।


इनसेट
स्वाइन फ्लू हो तो क्या करें
स्वाइन फ्लू के लक्षण शरीर में दिखाई दें तो तुरंत रोगी को अस्पताल में जांच कराने के साथ ही इलाज शुरू कराएं। रोगी के संपर्क में आने से बचें और घर के सभी लोग मास्क लगाएं, क्योंकि यह बीमारी सांस के सहारे एक-दूसरे में बढ़ती है।


वर्जन
शहर के दक्षिणी जहानाबाद कैपरगंज में मां-बेटी में स्वाइन फ्लू होने की रिपोर्ट मिलने के बाद टीम भेजकर घर के लोगों को टैमी फ्लू दवा खिलाई गई है। मां-बेटी का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन

- डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें