फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन की 2106 शिकायतें लंबित व डिफाल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री की ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली दम तोड़ गई है। एक दिसंबर को जिले में एक भी डिफाल्टर व लंबित शिकायत नहीं थी, लेकिन अब 1306 शिकायतें डिफाल्टर व 800 शिकायतें लंबित हो गई हैं। इस तरह 2106 शिकायतों का निपटारा समय से नहीं सका है। रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल शिकायतों का निपटारा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



शिकायतों के ऑनलाइन निपटारे के लिए आईजीआरएस हेल्पलाइन संचालित की गई है। ऑनलाइन शिकायतें होने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से शिकायतों का निपटारा करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में आईजीआरएस शिकायत प्रणाली ध्वस्त हो गई है।


अधिकारियों के समय से शिकायतों का निपटारा न करने से शिकायतें डिफाल्टर हो रही हैं। स्थिति यह है कि समय से निपटारा न होने से 1306 शिकायतें डिफाल्टर हो गई हैं। अब तक सबसे अधिक शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में आ गई हैं। इसके अलावा 800 ऐसी शिकायतें हैं, जिनका समय से निपटारा भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



मामले को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल शिकायतों का निपटारा करने के रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इनसेट
जिले स्तर के बडे़ डिफाल्टर विभाग
विभाग लंबित डिफाल्टर
एएसपी 26 36
डीएसओ 62 303
कृषि विभाग 26 104
प्रोबेशन विभाग 08 93
नेडा 04 44
सिंचाई विभाग 15 17

इनसेट
ब्लॉकों में डिफाल्टर व लंबित शिकायतें
ब्लॉक व अधिकारी लंबित डिफाल्टर
बीडीओ ऊंचाहार 18 48
बीडीओ गौरा 21 74
बीडीओ सतांव 26 69
एडीओ सतांव 06 15
एडीओ सरेनी 02 12
एडीओ हरचंदपुर 11 15

इनसेट
जिले की काफी शिकायतें डिफाल्टर व लंबित हो गई हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आईजीआरएस की शिकायतों का निपटारा करने के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें