लालगंज (रायबरेली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चचिहा के खेल मैदान में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह राठौर ने किया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में बालिका वर्ग की 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद में वैशाली, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में ऊगाभाद विद्यालय और खो-खो में चचिहा के बच्चों ने बाजी मारी।
बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में जयदीप, 100 मीटर दौड़ में सुरेंद्र, 200 मीटर दौड़ में रूपेश, 400 मीटर दौड़ में सुनील ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय जालिम सिंह के बच्चों ने विजयश्री हासिल की।
पूर्व माध्यमिक स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कामिनी गौरव, 200 मीटर, 400 मीटर व 600 मीटर दौड़ में मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक में ज्योति, चक्का फेंक में पूनम प्रथम स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूरज सोनकर, 200 मीटर दौड़ में अतुल यादव, 400 मीटर दौड़ में आकांशू, 600 मीटर दौड़ में सुधीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक में आकाश, चक्का फेंक में सुधीर, ऊंची कूद में अमरेश अव्वल रहे।