फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में आया 31 लोगों का स्टाफ, जल्द शुरू होगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-राही। दरियापुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही ओपीडी शुरू हो सकती है। यहां छह डॉक्टर समेत 31 लोगों का स्टाफ आ चुका है।
विज्ञापन



31 जुलाई तक शेष स्टाफ भी आने की उम्मीद है। चिकित्सकों व स्टाफ के आने के साथ ही अस्थायी ओपीडी परिसर में संसाधनों को पूरा कराने का काम भी शुरू करा दिया गया है।


शुक्रवार को फर्नीचर व अन्य कार्यों को पूरा कराने का काम चला। ओपीडी के लिए कक्षों के बाहर डॉक्टरों की नेम प्लेट भी लगा दी गईं हैं। रोगियों व तीमारदारों के बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन



20 जुलाई को पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. जगतराव के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम यहां आई थी। उन्होंने जल्द ही ओपीडी शुरू कराने का आश्वासन दिया था।


चंडीगढ़ में भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब डॉक्टरों व स्टाफ का आना शुरू हो गया है। अब तक छह चिकित्सक, 14 नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, एक अकाउंटेंट, एक स्टोर कीपर, दो इंजीनियर समेत 31 लोगों का स्टाफ आ चुका है।


उधर, चिकित्सकों और स्टाफ के आने के साथ ही ओपीडी में संसाधनों को जुटाने का काम भी तेज हो गया है। शुक्रवार को फर्नीचरों की व्यवस्था के साथ ही अन्य जरूरतों को पूरा कराने का काम चला।


ओपीडी कक्षों के गेट पर चिकित्सकों के नेमप्लेट भी लगाए जा रहे हैं। अधीक्षक डॉ. अशोक मेडिकल ने एम्स की ओपीडी शुरू होने के संबंध में उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही। उनका कहना है कि स्टाफ आ रहा है। जल्द ही पूरा स्टाफ आ जाएगा।


एम्स की ओपीडी में मिलेगी यह सुविधाएं
दरियापुर स्थित एम्स की ओपीडी में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, शिशु रोग विभाग, नाक, कान, गला विभाग, अस्थि रोग विभाग होंगे।


इसके अलावा स्त्री रोग विभाग, दंत रोग विभाग के साथ ही नेत्र रोग विभाग भी काम करेगा। रेडियोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, प्रयोगशाला, स्टाफ ऑफिस, कैफेटेरिया, माइनर ओटी, चिकित्सा कक्ष व दवाओं की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें