फर्जी वीजा बनाने के नाम पर ठगे 75 हजार
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक युवक ने फर्जी वीजा बनवाने के नाम पर 75 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित जब विदेश जाने के लिए नईदिल्ली में फ्लाइट पकड़ने गया तो उसे वीजा फर्जी होने की जानकारी हुई।
पीड़ित ने जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। भुक्तभोगी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरेनी के उदराहार गांव निवासी राजू ने जगतपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह से विदेश जाने के वीजा बनवाया था।
इसके बदले में उसे 75 हजार रुपये दिए थे। जब वह नईदिल्ली में विदेश जाने के लिए वीजा दिखाया तो वह फर्जी बताया गया।
राजू ने बताया कि जब वह रुपये वापस लेने महेंद्र सिंह के घर गया तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया और जान से मारने की धमकी दी। एसओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।