आज पांच घंटे बंद रहेगा लालगंज-रायबरेली मार्ग
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-रायबरेली रोड स्थित रेलवे गेट संख्या 71 बी की चेक रेल के मरम्मत का काम गुरुवार को किया जाएगा।
जिसके कारण लालगंज-रायबरेली मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। रेलवे की ओर से उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि लालगंज-रायबरेली गेट नंबर 71बी स्थित है। चेक रेल टूटी होने के कारण गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मरम्मत का काम चलेगा।
जिसके कारण लालगंज-रायबरेली मार्ग स्थित रेलवे गेट बंद रहेगा। मरम्मत के कार्य की सूचना एसडीएम, सीओ व आरपीएफ डलमऊ को सूचना दे दी गई।
प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। रायबरेली से लालगंज की ओर आने वाले छोटे वाहनों को तौधकपुर गांव होते हुए निकाला जाएगा। लालगंज से रायबरेली की ओर जाने वाहनों को नगर पंचायत कार्यालय के पास डायवर्ट किया जाएगा।