75 प्रतिशत गैरहाजिर छात्र-छात्राओं के फॉर्म करें निरस्त
रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, दश्मोतर छात्रवृत्ति योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि प्रदेश शासन के सामूहिक विवाह योजना को गंभीरता से लिया जाए। शासन से मिले दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर आदेश का शत प्रतिशत पालन किया जाए। पूर्व दशम एवं दश्मोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को देय छात्रवृत्ति हेतु गलत/त्रुटिपूर्ण डॉटा रिजेक्ट कर सही व शुद्ध डॉटा लॉगिन किया जाए।
डीएम ने कहा कि आय व जाति प्रमाण पत्र का सही मिलान कर वेबसाइट पर डाला जाए। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों की संस्था द्वारा सूचना उपलब्ध कराने पर आवेदनपत्रों को निरस्त कर दिया जाए। डीएम ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन पर जनपद में किए जा रहे कार्यो की प्रगति की की जांच की। उन्होंने सभी योजनाओं को समय से एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के आदेश दिए।