बेकरी की दुकान में नकब लगा
एक लाख का सामान उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक बेकरी की दुकान से नगदी समेत एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सोमवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने गया तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार का है।
बैसन का नंदौरा गांव निवासी मो. नसीम की बाबूगंज बाजार में बेकरी की दुकान है। रविवार शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। चोरों ने रात में दुकान की पिछली दीवार में नकब लगा दी और दुकान के अंदर घुस गए। गल्ले में रखे 22 हजार रुपये नगदी के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए। नसीम जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का नजारा देखकर दंग रह गया। उसका कहना है कि चोरी नगदी समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ हैं। कोतवाली प्रभारी सोहराब खान ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।